एसडीएम के साथ धक्का-मुक्की व गाली गलौज करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज,तीन गिरफ्तार–मुख्य आरोपी फरार
भगवानपुर:- एसडीम भगवानपुर के साथ धक्का-मुक्की गाली गलौज करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जिससे तीनआरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया और मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपी फरार बताये जा रह है
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर अमरजीत सिंह ने बताया कि 30 अगस्त को वादी विजयपाल पेशकार न्यायालय उप जिला अधिकारी भगवानपुर ने प्रार्थना पत्र दिया कि राजेश कुमार, जगदीश प्रसाद, प्रेमचंद दीपक कुमार ,मिंटू कुमार फूल सिंह, नरेश कुमार, नितेश कांबोज ,सुभाष चंद आदि निवासी गण गांजा माजरा खेड़ी शिकोहपुर सफाद सहित करीब 60-70 पुरुष एवं महिलाओं ने शमशान प्रकरण को लेकर धरना प्रदर्शन के रूप में उप जिलाधिकारी कार्यालय भगवानपुर में एकत्र हुए जिला मुख्यालय से बैठक समाप्त होने पर अपने कार्यालय प्रवेश करने के दौरान उक्त व्यक्तियों ने जिनमें खासतौर पर सफाद नामक व्यक्ति उप जिलाधिकारी महोदय के साथ धक्का-मुक्की करने लगे और गाली गलौज करते हुए जोर जोर से सरकार विरोधी नारे लगाने लगे जिन्हें शांत करने का प्रयास करने पर उक्त व्यक्ति मारपीट करने पर उतारू हो गए और शासकीय कार्य में बाधा डाली जिसे लेकर पेशकार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया बताया कि आरोपियो की गरफ्तारी के लिए उच्च अधिकारियों के निर्देसाअनुसार पुलिस टीम का गठन किया जिसमें प्रेमचंद 76 निवासी गांजा माजरा दीपक तथा राजेश निवासी गंजा माजरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस टीम में शामिल थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह उपनिरीक्षक नवीन चौहान उपनिरीक्षक परवीन बिष्ट कांस्टेबल सचिन कांस्टेबल संजीव वह कांस्टेबल शूरवीर आदि शामिल रहे

More Stories
गुरुकुल नारसन में भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में