रुड़की। क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने देर रात छापेमारी की कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर दिया। दोनों वाहनों को मंगलौर कोतवाली में सीज करने की कार्रवाई की गई।
नायब तहसीलदार लेखचंद गुप्ता के अनुसार, जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की के निर्देशन में अवैध खनन के विरुद्ध छापेमारी की गई। इस दौरान अवैध खनन में संलिप्त पाए गए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़कर सीज करने की कार्रवाई की गई।
प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लगे लोगों में हलचल की स्थिति है। अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

More Stories
देश की आन,बान, शान की रक्षा के लिए काम करता है संघ ,किसलय क्रांतिकारी
आजाद समाज पार्टी के मंडल महासचिव के कैंप कार्यालय खाताखेड़ी में आयोजित हुआ शिविर,आंखों की जांच के साथ दवाइयां भी कराई गई उपलब्..
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण से छिपाकर दुकान निर्माण का आरोप, अधूरे नक्शे पर तेजी से चल रहा काम