लियाक़त कुरैशी (न्यूज़1express)
रुड़की।श्री राधा अष्टमी के पावन अवसर पर भक्तजनों द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई।अनाज मंडी से प्रारंभ हुई इस शोभायात्रा का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ विधिवत रूप से हुआ। शोभायात्रा में अतिथि के रुप में पहुंचे मेयर गौरव गोयल ने पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा में अपनी भागीदारी निभाई
।समाजसेवी सचिन गुप्ता,पार्षद चंद्रप्रकाश बाटा,प्रवीण मेहंदीरत्ता तथा नरेश शर्मा ने भी पूजा कर शोभायात्रा में भाग लिया।पंडित पवन शर्मा ने सभी भक्तों को अपना आशीर्वाद दिया।यह शोभायात्रा अनाज मंडी से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य बाजार व अन्य मार्गो से होती हुई पुरानी तहसील स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर पर संपन्न हुई। कलश यात्रा के पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।इस मौके पर सुनील यादव,मनोज जैन, शराहुल कुमार,अभिषेक मित्तल,शिवानी सिंघल,देशबंधु गुप्ता,राहुल अग्रवाल,लोकेश मेंदीरत्ता, संजीव ग्रोवर,प्रवीण जैन आदि बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।

More Stories
गुरुकुल नारसन में भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में