हवन व पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं वर्षा की कामना के लिये श्री दुर्गा मंदिर में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन
रुड़की।श्री दुर्गा मंदिर में आज देश की सुख समृद्धि,वर्षा की कामना तथा सुख-शांति हेतु हवन व पूजा-अर्चना के साथ ही विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।पंडित सागर वत्स ने विधिवत रूप से हवन व पूजा संपन्न कराई।समाजसेवी गिरीश साहनी ने सपरिवार पूजा-अर्चना कर हवन में अपनी आहुति दी।मेयर गौरव गोयल ने धार्मिक कार्यक्रम में पहुंच भंडारे का प्रसाद वितरित किया,इससे पूर्व उन्होंने श्री दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना की एवं दुर्गा मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।पंडित सागर वत्स ने मेयर गौरव गोयल को नारियल एवं प्रसाद आदि भेंट किया।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील साहनी,अंशुल साहनी,सौरभ सिंघल,रानू गोयल,विशाल गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

More Stories
रुड़की महानगर की हुई माशिक बैठक संगठन मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर, देहरादून प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान
जब जन्मदिन की गूंज ही धीमी पड़ जाए, तो संगठन की धड़कनों का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं होता।”राष्ट्रीय नेता के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं में नहीं दिखा खास उत्साह, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
“पब्लिक प्लेस में पैग पड़ा भारी, 15 लोगों की रात बन गई सरकारी!”