आवास-विकास कॉलोनी में सडक निर्माण कार्यों में इस्तेमाल की जा रही घटिया सामग्री पर भडके मेयर गौरव गोयल
लियाक़त कुरैशी
रुड़की।मेयर गौरव गोयल आवास-विकास में बन रही सीसी रोड का कार्य शुभारंभ करने पहुंचे तो सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर सड़क निर्माण में इस्तेमाल किए जा रहे खराब सीमेंट एवं गुणवत्ता की कमी के चलते नाराज हो गए।उन्होंने मौके पर ही ठेकेदार को खरी-खोटी सुनाई एवं निगम अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही खराब सामग्री को लेकर तुरंत जांच के आदेश दिए।
कॉलोनी वासियों द्वारा मेयर गौरव गोयल को अवगत कराया गया कि आवास-विकास में बन रही लाखों रुपयों की सीमेंट सड़क में लापरवाही बरती जा रही है तथा घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।उन्होंने मेयर गौरव गोयल से सड़क का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा करने की मांग की,जिस पर मेयर गौरव गोयल ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनके वार्ड में बनने वाली सड़क के कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा पूरी पारदर्शिता के साथ सड़क का निर्माण कार्य संपन्न कराया जाएगा,कहा कि वह किसी भी सूरत में हो रहे सड़क निर्माण कार्यों में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेंगे।पार्षद राकेश गर्ग ने भी मेयर गौरव गोयल के साथ घटिया सड़क निर्माण कार्यों को लेकर रोष व्यक्त किया तथा कहा कि वह अपने वार्ड में निर्माण कार्यों को लेकर कोई लापरवाही सहन नहीं करेंगे।इस अवसर पर सुखपाल सिंह,राजीव शर्मा, एमसी गांगुली,दयाचंद मांगलिक,तुषार गोयल,ऋषभ शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह