रुड़की।नगर निगम क्षेत्र से सटे बाहरी क्षेत्रों में लगातार डेंगू के बढ़ते प्रकोप के चलते निगम सभागृह में अधिकारियों एवं सफाई निरीक्षकों के साथ मेयर गौरव गोयल ने बैठक की,जिसमें नगर निगम क्षेत्र में डेंगू अपने पांव ना पसारे इसके लिए निगम अधिकारियों एवं सफाई निरीक्षकों द्वारा पूरे नगर निगम क्षेत्र में डेंगू की दवा का छिड़काव,पेटी स्प्रे व फॉकिंग का कार्य चलाया जाएगा।मेयर गौरव गोयल ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के समीपवर्ती इलाकों में डेंगू का प्रभाव काफी बढ़ गया है,जिससे निपटने के लिए नगर निगम की टीम पूरी तरह तैयार है,वहीं नगर निगम क्षेत्र में इसका प्रभाव रोकने के लिए विशेष स्तर पर कार्यक्रम चलाया जाएगा व नगर की जनता को इससे बचाव के लिए जागरूक भी किया जाएगा
।सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकने के लिए नगर वासियों को जागरूक करने के लिए सफाई निरीक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है,ताकि नगर के विभिन्न स्थानों,दुकानों,रेहडी आदि पर हो रहे पॉलिथीन के प्रयोग को रोका जा सके। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.विक्रांत सिरोही ने डेंगू से बचाव तथा पॉलिथीन की रोकथाम के लिए अपने सुझाव दिए और इस पर नियंत्रण करने के लिए निगम द्वारा टीम गठित कर कार्य में तेजी लाने की बात कही।इस अवसर पर सफाई निरीक्षक मृदुल कुमार,अमित कुमार, मनषा नेगी,सचिन कुमार, सफाई नायक घनश्याम, नरेश कुमार रवि कुमारविकास कुमार,अनिल कुमार,कमल कुमार,सूरज, बिरला आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

More Stories
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह