Tahelka news

www.tahelkanews.com

उत्तराखंड को नशा मुक्त करने के लिए पुलिस ने खाताखेड़ी में लगाई चौपाल,, सैकड़ों ग्रामीण रहे मौजूद

Spread the love

उत्तराखंड को नशा मुक्त करने के लिए पुलिस ने खाताखेड़ी में लगाई चौपाल सैकड़ों ग्रामीण रहे मौजूद

*झबरेडा समाचार*

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 एवं ऑपरेशन मर्यादा को सफल बनाने के लिए इकबालपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खाताखेड़ी में एक चौपाल आयोजित की गई जिसमें नशे से होने वाली नुकसान को पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को विस्तार पूर्वक समझाया और उत्तराखंड को 2025 तक नशा मुक्त करने के लिए सभी ग्रामीणों से सहयोग की अपील की थाना अध्यक्ष झबरेड़ा धर्मेंद्र राठी ने बताया उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखंड को नशा मुक्त करने के लिए चलाई जा रही ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 एवं ऑपरेशन मर्यादा को सफल बनाने के लिए ग्राम खाताखेड़ी के अंदर एक चौपाल आयोजित की।

जिसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे बताया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी ग्रामीणों के साथ नशे की रोकथाम के संबंध में चर्चा की गई और ग्रामीणों को चेताया की किसी भी प्रकार के नशे के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति नशे के कारोबारी की मदद करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ भी उसी प्रकार से कार्यवाही की जाएगी जैसा कि कारोबार करने वाले कारोबारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाती हैं गांव में नशा करने वाले व्यक्तियों की काउंसिल कर उन्हें नशा मुक्त करने व नशा बेचने वाले व्यक्ति की सूचना पुलिस को देने के संबंध में भी ग्रामीणों के साथ विस्तृत चर्चा की गई थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने बताया कि चौपाल में मौजूद सभी ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति धार्मिक संस्कृतिक स्थानों एवं नदियों के आसपास गंदगी फैलाते हैं नशा कर हुड़दंग करते हैं उनकी सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते हुए पुलिस आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकें चौपाल में पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने गौरव शक्ति एप्स उत्तराखंड पुलिस मोबाइल एप्स एवं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।एंटी नारकोटिक्स हरिद्वार द्वारा जारी मोबाइल नंबर के पंपलेट भी ग्रामीणों को बांटे।

About The Author

You may have missed