अशवनी गर्ग देवबन्द
देवबंद: समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव गुरुवार को देवबंद में पूर्व विधायक माविया अली के पुत्र के विवाह समारोह में शिरकत के लिए देवबंद पहुंचे और वर वधु हैदर अली-ईशा खान को आशीर्वाद दिया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका नारेबाजी करते हुए स्वागत किया। विवाह समारोह में बड़ी संख्या में विधायक और सपा नेताओ समेत अन्य दलों के नेता मौजूद रहे।
विवाह समारोह स्थल फिरदौस गार्डन से पूर्व अखिलेश यादव का स्टेट हाइवे स्थित राव कारी साजिद के प्रतिष्ठान पर सपाइयों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। करीब 1.45 पर अखिलेश यादव फिरदौस गार्डन पहुंचे। यहां पूर्व विधायक माविया अली सहित सपा विधायकों ने उनका स्वागत किया। यहां भी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपने नेता का स्वागत किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने वर वधू को अपना आशीर्वाद दिया। इस दौरान पूर्व विधायक महाविद्यालय की माता से अपने सर पर हाथ रखवा कर अखिलेश यादव ने आशीर्वाद लिया।
सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस भर्ती तैनात किया गया था। अखिलेश यादव की झलक पाने को सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ नोंकझोक होती रही।
करीब 1 घन्टा रुकने के बाद फिरदौस गार्डन से वापिस हुए। हालांकि जब वह फिरदौस गार्डन पहुचे तो वह मुख्य गेट पर उनकी गाड़ी रुकी तो वह जैसे ही गाड़ी से उतरे तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें पुनः गाड़ी में बैठाया। जिसके बाद उन्हें वीआईपी गेट पर उतारा गया।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यहां पूर्व विधायक माविया अली के पुत्र हैदर अली के शादी समारोह में शिरकत करने के लिए आए हैं। यहां से दिगंवत राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह राणा के पुत्र कार्तिकेय राणा के मजनूवाला रोड स्थित होटल पर पहुंचे। जहां सपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
पूर्व विधायक माविया अली के पुत्र के शादी समारोह में शामिल हुए अखिलेश यादव कार्यक्रम के उपरांत पूर्व राज्य मंत्री स्वर्गीय राजेंद्र सिंह राणा के आवास पर भी पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कोई भी आवाज उठाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तुरंत एजेंसियों को लगा दिया जाता है और मुकदमे दर्ज कर दिए जाते हैं उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों को साथ लेकर 2024 का चुनाव लड़ा जाएगा समाजवादी पार्टी सभी को साथ लेकर चलती है।

More Stories
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन