Tahelka news

www.tahelkanews.com

एसडी कन्या इंटर कालेज में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने पर हाई स्कूल/इंटरमीडिएट की छात्राओं का निवर्तमान मेयर गौरव गोयल ने किया सम्मान

Spread the love

तहलका न्यूज

रुड़की।परिषदीय बोर्ड परीक्षा वर्ष-2024 में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की छात्राओं का श्री सनातन धर्म प्रकाश चंद इंटर कॉलेज,रुड़की में प्रबंध समिति द्वारा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए निवर्तमान मेयर गौरव गोयल ने कहा कि आज देश में छात्रों के साथ-साथ छात्राएं भी शिक्षा के क्षेत्र में अपना और देश का नाम रौशन कर रही है‌।उन्होंने कहा जिस प्रकार शिक्षा में उच्च श्रेणी प्राप्त कर छात्राएं अपने कुल का मान बढा रही हैं,वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी सर्वोच्च अंक प्राप्त कर अपने देश-प्रदेश और कॉलेज का नाम भी ऊंचा कर रही हैं,जो हम सबके लिए गर्व का विषय है।

एसडी कन्या इंटर कालेज के प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंघल ने कहा कि हमारे कालेज में हर वर्ग की छात्राओं को पूर्ण रूप से प्रोत्साहित किया जाता है तथा यहां की शिक्षकाऐं मेहनत करके जिले में नहीं,बल्कि प्रदेश में एक अच्छा रिजल्ट पेश करने की कोशिश करती हैं,जिसके लिए सभी अध्यापिकाऐं बधाई की पात्र हैं।कालेज की प्रधानाचार्य रेनू सैनी ने कहा कि यह तमाम शिक्षिकाओं का सामूहिक प्रयास है कि उनकी मेहनत से आज हमारे कालेज की छात्राएं प्रदेश स्तर पर उच्च स्थान प्राप्त कर रही हैं,जो हम सबके लिए गौरव की बात है।सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौरव गोयल ने हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली दर्जनों छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र आदि से सम्मानित किया।इस अवसर पर अध्यक्ष अशोक कुमार उपाध्यक्ष विपिन गर्ग,प्रबंध समिति सदस्य मुकेश कुमार गर्ग, श्रुति वालिया बिना नेगी अंजू सिंघल स्वामी सठोलिया अनीता रानी बबीता गुप्ता मीना रेखी मेनका व टोली आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
*हाई स्कूल व इंटरमीडिएट में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली इन छात्रों का हुआ सम्मान*
सोनम मलिक,रब्बी,निधि रोहेवाल,नीलू,रिमझिम सैनी,सबा,मारशा,सहरीन,रजनी,सदफ शिराज

About The Author

You may have missed