तहलका न्यूज
रुड़की।जय कृष्णा पब्लिक स्कूल में तीस दिवसीय बाल नाटक कार्यशाला का समापन हिमालयन यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञ सरूणिका शर्मा के द्वारा मासिक प्रशिक्षण के साथ हुआ।कार्यशाला के समापन अवसर पर अतिथि के रूप में बोलते हुए निवर्तमान मेयर गौरव गोयल ने कहा कि विशेषज्ञ सरुनिका शर्मा द्वारा बच्चों को कड़ी मेहनत कर नाट्य कला के क्षेत्र में बेहतर प्रशिक्षण दिया गया,जिससे बच्चों में कला के प्रति उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिला।भारतेंदु हरिश्चंद्र द्वारा लिखा गया नाटक “अंधेर नगरी-चौपट राजा” का मंचन मन-मस्तिष्क को छू लेने वाला रहा।बच्चों ने बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी, जिसने सभी का मन मोहा।श्रीमती रीमा बंसल ने बाल नाटक कार्यशाला में बच्चों को नाट्य विद्या के गुरु सरुनिका शर्मा द्वारा सिखाए गए गुर की प्रशंसा की।इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती रुचिका राणा,अजय प्रधान,अनूप शर्मा,नैना,जूबी,निहाल,आकाश,फरहान,अकुल,अरशद,साक्षी,आदित्य जैन,सुभान,लव कुश, फैजाद आदि प्रमुख रूप से मौजूद है।

More Stories
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह