तहलका न्यूज
भगवानपुर..
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना भगवानपुर क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले ग्राम अमरपुर काजी निवासी तुषार पुत्र स्वर्गीय सुशील अपने दादा के साथ शादी का सामान खरीदकर भगवानपुर से अपने गांव अमरपुर काजी लौट रहा था
बताया जाता है की जैसे ही युवक बालेकी यूसुफपुर गांव के आसपास पहुंचा तो पीछे से आए दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने तुषार के ऊपर गोली दाग दी जो उसकी टांग में जा लगी गंभीर अवस्था में घायल युवक को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया जहां पर चिकित्सकों ने तुषार नामक युवक की टांग का ऑपरेशन कर गोली को बाहर निकाल दिया
मौके पर पुलिस भी मौजूद रही बताया जाता है कि आने वाली 14 जुलाई को उक्त युवक की शादी होनी थी जिसे लेकर वह शादी की तैयारी में जुटा हुआ था यह भी बताया जा रहा है कि युवक की उत्तर प्रदेश के किसी गांव में बारात जानी थी परिजनों ने गोली मारने वाले अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है भगवानपुर कोतवाली प्रभारी सूर्य भूषण नेगी का कहना है कि पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

More Stories
गुरुकुल नारसन में भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में