तहलका न्यूज
रुड़की।हाल ही में सोलानी नदी पर बने रपटे से क्षेत्रवासियों को ही नहीं,बल्कि स्कूल में पढ़ने वाले हजारों छात्र-छात्राओं को भी बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।विदित हो कि एक माह पूर्व करोड़ों की लागत से इस रपटे का निर्माण कराया गया था,जिसे लेकर मोहल्ला वासियों ने ही नहीं,बल्कि कई संगठनों के लोगों ने भी इस रपटे के निर्माण पर आपत्ति जताई थी।आज आदर्श नगर स्थित घनी आबादी वाले क्षेत्र में रोडवेज तथा अन्य भारी वाहनों के आवागमन के विरोध में ग्रीन में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बसों के आगे खड़े होकर जबरदस्त प्रदर्शन कर नारेबाजी की।स्कूल की प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक की ओर से कहा गया कि इस रपटे के बनने से यहां पर दुर्घटनाएं आम हो गई है तथा लोगों को आवाजाही में भारी कठिनाई का सामना भी करना पड़ रहा है।याद रहेगी एक वर्ष पूर्व हुई भारी वर्षा के कारण सोलानी नदी के पुल में दरारें आने के कारण इसे बंद कर दिया गया था।एक माह पूर्व आदर्शनगर से सोलानी नदी पर नगर विधायक द्वारा लाखों की लागत से रपटे का निर्माण कराया गया,जिस पर स्कूल प्रबंधक अशोक चौहान ने आपत्ति जताते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से इस मामले को लेकर वार्ता की।

उनका कहना है कि वार्ता के बाद भी भारी वाहनों का गुजरना लगातार जारी है,जिसके चलते स्कूल में पढ़ने वाले हजारों बच्चों के सिर पर हर समय खतरा मंडरा रहा है और कई बार उनके अभिभावकगण दुर्घटना का शिकार होने से बचे हैं।उन्होंने तत्काल इस मार्ग से वाहनों के आवागमन को बंद करने की मांग की है।

More Stories
गुरुकुल नारसन में भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में