Tahelka news
हरिद्वार.. हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने अवैध रूप से अनधिकृत कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की हे।
जानकारी से पता चला कि रंगोली गार्डन के पीछे आकाशदीप नाम से लगभग 10 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित किए गए अनाधिकृत भू-विन्यास को प्राधिकरण की टीम (शाखा कार्यालय रुड़की) द्वारा विधिसम्मत रूप से ध्वस्त किया गया।
साथ ही साथ पप्पू ठेकेदार, स्लाटर हाउस नाली रोड, पठानपूरा, मंगलौर द्वारा विकसित किए गए लगभग 15-16 बीघा भूमि पर किए गए अवैध भू-विन्यास को भी प्राधिकरण टीम ने ध्वस्त किया।
जानकारी हो कि उक्त कार्यवाही हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने अवैध निर्माणों एवं अनधिकृत भू-विन्यासों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। ध्वस्ति करण के दौरान प्राधिकरण की टीम को पुलिस बल का सहयोग भी मिला तथा समस्त प्रक्रिया शांति के रूप से संपन्न कराई गई।
हरिद्वार रुड़की विकाश प्राधिकरण आम नागरिकों से अपील करता है कि किसी भी प्रकार के भू-विकास या निर्माण से पूर्व नियमानुसार प्राधिकरण से स्वीकृति लेले। अन्यथा विधिवत रूप से कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी