लियाकत कुरैशी
झबरेड़ा.. विधान सभा चुनाव का समय जैसे जैस नजदीक खिसक रहा हे प्रत्याशियों ने मतदाताओं के सामने आमद बरामद शुरू कर दी हे। कि पिछले चुनाव की अपेक्षा अबकी बार उत्तराखंड के बसपा प्रभारी आदेश कुमार झबरेडा विधानसभा से बड़े दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। बताया जाता है कि 2027 में होने वाले कुंभ मेले को देखते हुए उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव दिसंबर माह के महीने में हो सकते हैं। बसपा प्रत्याशी आदेश कुमार विधानसभा के नन्हेड़ा अनंतपुर के रहने वाले हैं जहां पर मतदाताओं की संख्या झबरेड़ा विधानसभा के अन्य गांव से अत्यधिक बताई जा रही है। बहुजन समाज पार्टी संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती ने आदेश कुमार को मेहनती और लगन सिंह देखते हुए उत्तराखंड का प्रदेश पर भारी बनाया हुआ है जब इस संबंध में आदेश कुमार से बात हुई तो उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी बड़ी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी कहा कि पूरे उत्तराखंड के अंदर ही हम अपना प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारेंगे उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस और भाजपा के कुछ दिग्गज नेता शीघ्र ही बसपा पार्टी को ज्वाइन करने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जाता है कि पिछले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नन्हेड़ा निवासी बसपा प्रभारी और विधानसभा झबरेड़ा के प्रबल दावेदार आदेश कुमार जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव भी लड़ चुके हैं जिसे लेकर उन्होंने विपक्षी को भारी मतों से टक्कर दी थी।

More Stories
रेलवे स्टेशन रुड़की पर मिलीं दो नाबालिग बहनें, जीआरपी ने सकुशल परिजनों को सौंपा
मेरठ की दिल दहला देने वाली घटना: मां का हाथ पकड़कर निकला था मासूम… उसे क्या पता था कि वही हाथ उसे मौत के हवाले कर देगा, प्रेमी ने बच्चे को अपनाने से किया इनकार, मां पर नाले में फेंकने का आरोप
कांवड़ मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 63 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, एक्सपायरी उत्पाद नष्ट, कई कारोबारियों को नोटिस*