Tahelka news

www.tahelkanews.com

देश की आन,बान, शान की रक्षा के लिए काम करता है संघ ,किसलय क्रांतिकारी

Spread the love

रुड़की,,संघ कार्य ईश्वरीय कार्य है,प्रभु श्रीराम ने सबको साथ लेकर संगठित शक्ति के आधार पर रावण का वध किया । प्रभु श्रीराम ने छोटे बड़े का भेद भुलाकर सबको साथ लेकर उस समय के समाज को समरस किया,आज वहीं काम देश के अंदर संघ कर रहा है,संघ समाज के अंदर ऊंच नीच,छोटे बड़े का भेद भुलाकर संपूर्ण समाज के अंदर समरसता की भावना के साथ काम करता है।उक्त उदगार,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तराखंड प्रांत संयोजक किसलय क्रांतिकारी ने संघ द्वारा आयोजित विजयादशमी उत्सव में बतौर मुख्य वक्ता बोलते हुए व्यक्त किये।

किसलय ,गणेशपुर स्थित एक बैंकट हाल में संघ एवं समाज के लोगों को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान राम,भारतमाता के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने दंड का शस्त्र रूप में पूजन भी किया।
उन्होंने बोलते हुए कहा आज पूरा विश्व भारत की और देख रहा है,वो दिन दूर नहीं जब भारत पूरे संसार का मार्गदर्शन करेगा।
संघ अपने लक्ष्य की और निरंतर बढ़ता जा रहा है,आज बड़ी संख्या में संघ के साथ समाज के लोग जुड़ रहे है।संघ के कार्यकर्ता देश की आन बान शान की रक्षा के लिए दिन रात बिना थके बिना रुके हर समय तैयार रहते है।संघ के अंदर देश भक्ति की भावना कूट कूट कर भरी जाती है,जिसका परिणाम है कि जब जब भी देश पर किसी भी प्रकार का कोई भी संकट आता है,संघ का कार्यकर्ता सबसे पहले वहा खड़ा दिखाई देता है, कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी प्रसिद्ध उद्योगपति,रविंद कुमार ने की तथा मुख्य अतिथि प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं साहित्यकार जोनी प्रसाद रहे।
इस अवसर पर जिला संघ चालक प्रवीण,डॉ नवीन,अम्बरीश कुमार,चौ धीर सिंह रोड, गुड्डू,सचिन कश्यप, सचिन नामदेव,डॉ नितिन,संदीप,सोनू,मनीष,मुनीश, महेश्वर,मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।इस अवसर पर पथ संचलन का आयोजन भी किया गया।

About The Author