रुड़की। कन्हैया लाल पॉलिटेक्निक रुड़की में आयोजित टेक व्याख्यान प्रतियोगिता के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने अपनी तकनीकी प्रतिभा, ज्ञान और विचारों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। 16 अक्टूबर 2026 को आयोजित समापन समारोह में विभिन्न वर्गों के विजेताओं को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के तृतीय वर्ष वर्ग में श्रेष्ठा चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 21 हजार रुपये और ट्रॉफी अपने नाम की।
कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा विभाग उत्तराखंड के सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा (IAS) और उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद रुड़की के सचिव डॉ. मुकेश पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
तृतीय वर्ष वर्ग में श्रेष्ठा चौहान प्रथम
तृतीय वर्ष की टेक व्याख्यान प्रतियोगिता में श्रेष्ठा चौहान प्रथम स्थान पर रहीं। उन्हें 21 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले मृत्युंजय, राजकीय पॉलिटेक्निक सिडकुल को 11 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अभिषेक सिंह, राजकीय पॉलिटेक्निक नरेंद्र नगर को पांच हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई।
द्वितीय वर्ष वर्ग में जाह्नवी रोहिला ने हासिल किया पहला स्थान
द्वितीय वर्ष की प्रतियोगिता में जाह्नवी रोहिला ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 21 हजार रुपये और ट्रॉफी हासिल की। दिलशाद को द्वितीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया, जबकि विराज चौहान को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पांच हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
तकनीकी ज्ञान को जीवन में उतारने पर दिया जोर
मुख्य अतिथि डॉ. रंजीत सिन्हा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों के माध्यम से संवाद और ज्ञान के आदान-प्रदान को लगातार जारी रखना जरूरी है। टेक व्याख्यान से प्राप्त ज्ञान को अपनी जीवनशैली और व्यवहार में उपयोगी बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने आसपास की समस्याओं के समाधान के बारे में भी गंभीरता से विचार करना चाहिए।
उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव डॉ. मुकेश पांडे ने कहा कि टेक्निकल व्याख्यान प्रतियोगिताएं छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों की तकनीकी समझ, अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाने पर जोर दिया।
समारोह में ये रहे उपस्थित
समापन समारोह में किरण खैरवाल, शीतल ममगई, उपनिदेशक एस.के. वर्मा, कर्नल राजीव, लेखराज शर्मा, विंग कमांडर मोहित गर्ग (अध्यक्ष, प्रबंध समिति कन्हैया लाल पॉलिटेक्निक रुड़की), जितेंद्र सैनी, मनोज सैनी, कुलदीप त्यागी, रमन पाल और संदीप श्रीवास्तव सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
संस्था के प्राचार्य मेजर फणींद्र मिश्रा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया।

More Stories
खेड़ी शिकोहपुर विद्यालय के उच्चीकरण दिवस पर शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प, गणमान्य लोग रहे मौजूद
नारसन कला में करतार सिंह भड़ाना का जोरदार स्वागत, ग्रामीणों ने दियाआशीर्वाद, मुख्यमंत्री धामी की योजनाओं को बताया जनहितकारी
नगला कूबड़ा में बसपा की चुनावी बैठक, प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम की दो टूक—“अहंकार छोड़ो, जनता के बीच जाओ”आदेश कुमार के समर्थन में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता