नारसन। गुरुकुल नारसन में भाजपा संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए मजबूत संगठन और जनता के बीच निरंतर संपर्क बेहद जरूरी है।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किसान, मजदूर, दलित, व्यापारी और समाज के अन्य वर्गों के हितों के लिए काम कर रही है। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
वक्ताओं ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार है। पदाधिकारी संगठन की रीढ़ होते हैं, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत और जिम्मेदारी के साथ जनता के बीच रहना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाताओं से संवाद स्थापित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करने को कहा, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाई जा सके।
बैठक में विपक्ष की नीतियों पर भी वक्ताओं ने सवाल उठाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विपक्ष के आरोपों और नीतियों के संबंध में जनता के बीच अपनी बात तथ्यों के साथ रखने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि संगठन जितना मजबूत होगा, चुनाव में पार्टी की स्थिति उतनी ही बेहतर होगी।
कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का भाजपा नेता प्रताप सिंह बढ़ाना ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता भोपाल चौधरी ने की।
इस अवसर पर संगठन मंत्री परिंदे नाथ शर्मा, अक्षय प्रताप, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रविंद्र चौधरी, अध्यक्ष सुशील राठी, दिनेश कुमार, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, राजीव राणा, शोभित गुप्ता, मनोज कुमार, मंडल अध्यक्ष, राज्य मंत्री अजित सिंह, जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, शोभित गौतम सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह