Tahelka news

www.tahelkanews.com

सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर राष्ट्रहित में कार्य करें: वक्ता..जयंती पर सरदार पटेल विचार मंच ने प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया कार्यक्रम, वक्ताओं ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Spread the love

रुड़की। सरदार पटेल विचार मंच की ओर से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उन्हें देश का सच्चा सिपाही और राष्ट्रीय एकता का सूत्रधार बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में किसान आयोग के अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि सरदार पटेल जैसे महानायक के योगदान को शब्दों में बयां करना संभव नहीं है। उनका संपूर्ण जीवन देश की सेवा और एकता के लिए समर्पित रहा। उनसे प्रेरणा लेकर प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।

मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. सेठपाल परमार ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति से देश को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनके विचार और आदर्श आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने सदैव देश को प्रथम स्थान पर रखा। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित किया तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक हरिद्वार प्रहलाद चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार पटेल विचार मंच मा. यशपाल आर्य, पूर्व मेयर गौरव गोयल, पूर्व राज्यमंत्री मेला राम प्रजापति, समाजसेवी चौ. राजकुमार कसाना, पूर्व प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता, पूर्व प्रदेश महामंत्री राजकुमार सैनी, मा. बालेश, चौ. शिवकुमार, मा. वीरेंद्र सिंह, चौ. जय सिंह पवार, श्रवण गोस्वामी, ब्रजपाल प्रजापति, बलवंत राणा, इंटर ज़िलाध्यक्ष उदय पुंडीर, कलीम खान, चौ. राजकुमार छौंकर, मनीष परमार, प्रमोद भटनागर, नागेंद्र बाबू, एडवोकेट संदीप यादव, चौ. राजसिंह फौजी, इंजीनियर ओम सिंह, चौ. अनिल परमार, शिवकुमार, शिवकांत, अजय राठौर, चौ. सुरेश फौजी, मा. सत्येंद्र तोमर, नागेंद्र चौधरी, गौरव प्रधान, सुरेश त्यागी, हरीश परमार, शिवम, आर्यन सैनी, दीपक सैनी, आर्यन चौधरी, मयंक कर्णवाल, उदय कुमार एवं शिवकांत शेरवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

About The Author

You may have missed