लियाकत कुरैशी
रुड़की:-सती मोहल्ला स्थित पाइनवुड ग्लोबल जूनियर हाई स्कूल का पांचवा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमें स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।स्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर गौरव गोयल तथा बेसिक जिला शिक्षा अधिकारी ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने दीप प्रज्वलित कर किया।मुख्यअतिथि के रुप में पहुंचे मेयर गौरव गोयल ने बच्चों को शिक्षा के प्रति कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने का आह्वान किया
तथा कहा कि शिक्षा ही उन्नति व तरक्की का एकमात्र ऐसा माध्यम है जो राष्ट्र को प्रगति की ओर ले जा सकता है। इस वार्षिकोत्सव में जोया एंड ग्रुप तथा असद एंड ग्रुप में रंगारंग कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुति दी। संचालन सानिया अली ने किया।स्कूल के मैनेजिंग ट्रस्टी साजिद अली ने कहा कि अच्छी शिक्षा दिलाना उनके स्कूल की प्रथम प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में अतिथिगणों का बुक आदि भंटकर सम्मान किया गया तथा अतिथि मेयर गौरव गोयल की ओर से स्कूली बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान पार्षद मोहसिन अल्वी,कुंवर जावेद इकबाल,अर्शी खान,अनम, डिंपल,अबरार,मोहम्मद सालिम,ताहिर अख्तर,वली खान,जहीर खान,मोहम्मद हनीफ,मोहम्मद आजम, अविनाश त्यागी,अनुराग कौशिक,प्रवीण मित्तल, मनोज तोमर,आलोक सैनी,राव मसरूर तथा इमरान देशभक्त आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी