15 सितंबर 2020–7500007413
भगवानपुर:- बीडी इंटर कॉलेज,भगवानपुर में डेंगू से बचाव के लिए जन जागरूकता हेतु ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
डेंगू से बचाव के उपाय बताते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने कहा कि डेंगू का मच्छर पनपने न पाए इसके लिए अपने आसपास पानी को इकट्ठा न होने दें तथा कूलर के पानी को भी प्रत्येक सप्ताह साफ करतें रहें।छोटे बच्चे ऐसे कपड़े पहने जिनसे शरीर का अधिकांश भाग ढका रहे। गर्ग ने बताया ,जी मिचलाना, उल्टी होना, मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द होना, आंखों के पीछे दर्द होना,त्वचा में लाल चकत्ते होना,भूख कम लगना तथा 104 डिग्री फॉरेनहाइट तक बुखार आना डेंगू का लक्षण है।
विज्ञान शिक्षिका अंजू पंवार ने बताया कि डेंगू मच्छर जनित बीमारी है जो एडीज नामक मच्छर काटने से फैलती है।यह मच्छर साफ पानी में पनपता है और दिन में काटता है। यह मच्छर बहुत ऊंचाई तक नहीं उड़ पाता।
चित्रकला प्रतियोगिता की संयोजक एवं निर्णायक कु ललिता ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में 60 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें
*जूनियर वर्ग में*
कक्षा 6 की तनीषा सैनी ने प्रथम
कक्षा 8 के सम्राट ने द्वितीय
कक्षा 7 की कशिश चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
*जबकि सीनियर वर्ग में*
कक्षा 9C की छात्रा कु सना ने प्रथम कक्षा 12 की छात्रा कहकशा बानो ने द्वितीय
कक्षा 11 की गीतिका तथा अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल