पुलिस परिवार की महिलाएं फिर आई सड़कों पर शहीद दिवस पर की गई घोषणा नहीं हुई पूरी—
लियाक़त कुरैशी
देहरादून:-करीब 2 महीने बाद पुलिस परिवार की महिलाएं एक बार फिर सड़कों पर आ गई शहीद दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पुलिस जवानों के लिए 4600 ग्रेड पे की घोषणा की थी पुलिस परिवार की महिलाओं का कहना है कि उत्तराखंड में अफसरशाही हावी है जो मंत्री विधायक तो क्या मुख्यमंत्री की घोषणा को भी नहीं मान रहे हैं
उन्होंने कहा की अफसर आचार संहिता लगने का इंतजार कर रहे हैं जान भुजकर फाइलो इधर से उधर कर रहे हैं महिलाओं ने कहा जब तक 4600से ग्रेड पे लागू नहीं हो जाता हम सड़कों पर धरना प्रदर्शन करते रहेंगे पुलिस परिवार की महिलाओं ने गांधी पार्क में जाकर जबरदस्त धरना प्रदर्शन शुरू किया और अफसरशाही होश में आओ मुख्यमंत्री की घोषणा का सम्मान करो,, के नारे लगाए

More Stories
भारत विकास परिषद ने लगाया तीन दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा, जलपान शिविर , 1500 से अधिक कांवड़ियों की दवाई वितरित
धनौरी में शिवभक्त कांवड़ियों के लिए द्वितीय नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन* *विकास मेडिकोज व शिवम हेल्थ केयर की पहल, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ शिवभक्तों की सेवा का संकल्प*
भारत विकास परिषद की संयुक्त प्रवास बैठक में संगठन विस्तार और सेवा कार्यों पर जोर