लियाक़त क़ुरैशी
कलीयर:-भाजपा के वरिष्ठ नेता कलीयर प्रत्याशी मुनीश सैनी ने कहा कि देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में आने के बाद पूरी दुनिया में भारतवर्ष का डंका बजा है।।उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश सुरक्षित होकर मजबूती से आगे बढ़ रहा है और संपूर्ण विश्व में भारत का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि भारत देश जहां विकास और तरक्की ओर अग्रसर है,वहीं उत्तराखंड प्रदेश में भाजपा के पांच वर्षों के शासनकाल में विकास की गंगा बही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार का विकास हुआ है ।भाजपा ही केवल देश की दिशा बदल सकती है,जो कार्य देश में रही पूर्व सरकारों ने अपने साठ वर्षों में नहीं किया वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सात वर्षों के कार्यकाल में कर दिखाया।एक बार फिर राज्य में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा प्रत्याशी कलियर अबकी बार कलियर विधानसभा सीट पर भाजपा का विधायक बनने जा रहा है यह मैं नही क्षेत्र की जनता कह रही है उन्होंने कहा कलियर विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक बनने के बाद चारों ओर विकास दिखाई देगा मैं जनता के कार्यों को करने के लिए अपने पास नहीं बुलाऊंगा बल्कि उनके घर घर जाकर सहयोग करूंगा

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी