7500007413
न्यूज1express: यूक्रेन पर रूस के हमले जारी हैं। जंग के बीच जहां भारत यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकालने में जुटा हुआ है। वहीं भारत का एक छात्र यूक्रेनी सेना में शामिल हो गया है जो रूस से लोहा लेने को तैयार है। तमिलनाडु के कोयंबटूर का रहने वाला सैनिकेश रविचंद्रन यूक्रेनी सेना में शामिल हो गया है। सैनिकेश के माता-पिता यह जानकार काफी दुखी हैं और उनको यकीन नहीं हो रहा कि उनके बेटे ने यह फैसला लिया है। सैनिकेश 2018 में पढ़ाई के सिलसिले में यूक्रेन गया था। वह खारकीव में नेशनल एयरोस्पेस यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहा था। जुलाई, 2022 में उसकी पढ़ाई पूरी होनी थी, लेकिन इससे पहले ही रूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू हो गई।
जंग के बाद से संपर्क में नहीं था
रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद सैनिकेश रविचंद्रन का संपर्क उसके घर से पूरी तहर टूट गया। मोदी सरकार ने यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा शुरू किया हुआ लेकिन सैनिकेश के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली और न ही वो वापिस लौटा। सैनिकेश के बारे में पता कराने के लिए उसके माता-पिता ने यूक्रेन में भारतीय दूतावास में संपर्क किया। भारतीय दूतावास ने जब जानकारी जुटाई तो पता चला कि सैनिकेश अब यूक्रेनी सेना का हिस्सा बन चुका है।
भारतीय सेना में होना चाहता था भर्ती
सैनिकेश के माता-पिता ने बताया कि वह पहले से ही सेना में शामिल होना चाहता था। उसने भारतीय सेना में शामिल होने के लिए भी आवेदन किया था लेकिन उस आवेदन को अस्वीकार्य कर दिया गया था।

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी