झबरेडा पुलिस ने धार्मिक स्थलो से की लाउडस्पीकर हटाये जाने की प्रक्रिया शुरू
न्यूज1express

झबरेडा :-माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल/ उत्तराखंड शासन के आदेशानुसार धार्मिक स्थलों पर लगे हुए तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर को हटाने के लिए झबरेड़ा पुलिस ने प्रक्रिया शुरू कर दी है थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि बीते दिनों माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल उत्तराखंड के आदेश हुए थे कि धार्मिक स्थलों पर जो लाउडस्पीकर लगे हुए हैं उनकी आवाज को कम किया जाए ताकि धार्मिक स्थल के परिसर से बाहर लाउडस्पीकर की आवाज ना जा सके इस संबंध में थाना झबरेड़ा प्रांगण के अंदर एक बैठक का आयोजन भी किया गया था जिसमें मन्दिर मस्जिद आदि धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर से निकलने वाली आवाज को कम किया जाए यदि किसी ने स्पीकर की आवाज को कम नहीं किया तो उसे हटाया जाएगा झबरेड़ा पुलिस ने क्षेत्र के मंदिर मस्जिद के ऊपर लगे लाउडस्पीकर को हटवाने की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी थाना अध्यक्ष थानाध्यक्ष झबरेड़ा ने यह भी बताया मंदिर मस्जिद पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम एमिली फायर को निर्धारित मानकों के चलाए जाने के निर्देश जारी किए थानाध्यक्ष झबरेड़ा संजीव थपलियाल ने सभी क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि लाउडस्पीकर हटाने में पुलिस का सहयोग करें

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी