ससुराल में हुई विवाहिता की मौत खबर सुनते ही परिवार में मचा कोहराम
न्यूज1express
झबरेडा :-ससुराल में हुई 25 वर्षीय विवाहिता की मौत की खबर सुनकर परिवार वालों में कोहराम मच गया आनन-फानन में लड़की की ससुराल पहुंचे परिवार वालों ने पुलिस को तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई |
सूचना मिलते हैं पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष झबरेड़ा संजीव थपलियाल ने परिवार वालों को समझा-बुझाकर मृतका के शव को पीएम हेतु सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया तथा मृतका के पति विक्की को हिरासत में ले लिया इंसाफ पाने के लिए इकबालपुर पुलिस चौकी पर विवाहिता के मायके वालों की भीड़ एकत्र हो गयी![]()
जानकारी के अनुसार इसम सिंह निवासी ढढेकी थाना मंगलौर ने तहरीर देकर बताया कि करीब 2 वर्ष पूर्व मेरी बेटी अनीता बाल्मीकि की शादी इकबालपुर रेलवे फाटक के पास रहने वाले विक्की पुत्र रमेश बाल्मीकि के साथ हुई थी मैंने अपनी हैसियत से अपनी पुत्री अनिता को काफी दान दहेज दे भी दिया था लेकिन इस दान से ससुराल वाले खुश नहीं थे उन्होंने तहरीर में बताया कि ससुराल वालों ने मेरी बेटी के साथ कई बार मारपीट भी की। लेकिन मेने अपनी पुत्री को समझा-बुझाकर उसकी ससुराल भिजवा दिया इसके बाद भी ससुराल वालों की दहेज की मांग बढ़ती गई पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी