रुड़की।राज्य के “हरेला-पर्व” पर चलाए जा रहे कार्यक्रम के अंतर्गत निकटवर्ती रामपुर स्थित कब्रिस्तान में नेम,आम आदि के पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के उत्तराधिकारी डॉ.मोहम्मद मतीन ने कहा कि वृक्षों के बिना प्राणी मात्र की कल्पना नहीं की जा सकती।हरेला पर्व हमारे पर्यावरण और राज्य की संस्कृति से जुड़ा हुआ है,इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधा रोपण करना चाहिए।पौधे हमें प्राणवायु देते हैं तथा इन्हीं पेड़ पौधों से हमें जल की प्राप्ति भी होती है।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी इमरान देशभक्त ने कहा कि पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं,इसलिए हमें अपने आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ वातावरण,जल हेतु पेड़-पौधों को सहेज कर रखना होगा।इस अवसर पर काजी मकसूद अहमद,जान मोहम्मद,मतलूब हसन आदि मौजूद रहे।

More Stories
गुरुकुल नारसन में भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में