अवैध देसी बंदूक सहित पुलिस ने दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार–
न्यूज1express
झबरेडा:-रात्रि गश्त के दौरान झबरेड़ा पुलिस ने अवैध देसी बंदूक सहित दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।

जानकारी देते हुए झबरेड़ा थाना अध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया रात्रि को थाना झबरेड़ा पुलिस गश्त कर रही थी उसी दौरान कोटवाल रेलवे पुल के पास पुलिस को दो व्यक्ति दिखाई दिए पुलिस ने दोनों को आवाज लगाई तो वह पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश करने लगे लेकिन पुलिस ने पीछा कर दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया जांच के दौरान दोनों संदिग्धों से एक अवैध देसी बंदूक 12 बोर एक अवैध तमंचा 315 बोर और जिंदा कारतूस भी बरामद किये है पूछताछ में उक्त संदिग्धों ने अपना नाम जमशेद व जावेद निवासी जटोल उत्तर प्रदेश बताया पुलिस ने दोनों संदिग्धों की लिखा पढ़ी कर न्यायालय में पेश कर दिया।
पुलिस टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर विपिन कुमार सब इंस्पेक्टर संजय पूनिया कांस्टेबल निजामुद्दीन कांस्टेबल देवेंद्र कांस्टेबल रामवीर शामिल रहे।

More Stories
गुरुकुल नारसन में भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में