तहलका न्यूज
झबरेड़ा..थाना झबरेड़ा पुलिस ने चेकिंग के दौरान जब एक मोटर साइकिल सवार युवक को रोककर मोटर साइकिल के कागजात मांगे तो युवक हक्का-बक्का रह गया और कागजात नहीं दिखा पाया पूछताछ में युवक ने अपना नाम दीपक पुत्र ललित उर्फ मन्नू निवासी खेड़ा मूगल थाना देवबन्द हाल निवासी लाठरदेवा हूण थाना झबरेड़ा बताया। पुलिस ने युवक के ठिकाने से दो अन्य ओर मोटरसाइकिल बरामद की हे जो उसने अलग अलग स्थानों से चोरी की थी।
जानकारी देते हुए झबरेड़ा थाना अध्यक्ष अजय शाह ने बताया किवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशानुसार जिले भर में चैकिंग चालाया गया जिसकी मॉनिटरिंग खुद एसएसपी हरिद्वार ने की। उन्होंने बताया कि मुख्यालय स्तर से प्राप्त निर्देशों पर आम नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्थाओं को पुख्ता करने तथा छिपे हुए अपराधियों को बिलों से बाहर निकालने के लिए पूरे जनपद में चेकिंग अभियान चलाया गया। बताया कि 18 फरवरी को झबरेडा पुलिस ने सत्यापन/ चैकिंग अभियान के दौरान बाइक सवार एक संदिग्ध को मानकपुर गांव को जाने वाली सड़क पर रोककर पूछताछ कीऔर मोटर साइकिल के कागजात मांगे तो संदिग्ध घबराने लगा और बाइक के बारे में कोई साफ जवाब नही दे पाया।
जांच पड़ताल में सामने आया कि युवक के पास मोटर साइकिल चोरी की है और झबरेड़ा क्षेत्र से ही चुराई गई है। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पुलिस टीम ने संदिग्ध दीपक के ठिकाने से अलग अलग स्थानों से चुराई गई 02 और मोटर साइकिल बरामद की।
*पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष झबरेड़ा अजय शाह
2. उ0नि0 रविन्द्र सिंह
3. उ0नि0 जय सिंह राणा
4. हे0का0 रामवीर
5. हे0का0 हरेन्द्र कुमार
6. का0 रणवीर

More Stories
हरिद्वार में पल्स पोलियो अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, 3.36 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा ने भरी हुंकार, कहा- हमारे बिना किसी की सरकार नहीं बनेगी
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही पर डीएम सख्त, विभागों से मांगी कार्यवाही रिपोर्ट