तहलका न्यूज
रुड़की,,मकान से सटाकर बनाई जा रही नाली से मकान स्वामी को काफी नुकसान होने का संदेश सता रहा है जिसे लेकर मकान स्वामी गुलबहार ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को एक लिखित पत्र दिया। पत्र देते हुए गुलबहार निवासी मोहनपुरा वार्ड नंबर 13 ने बताया कि खानपुर विधायक निधि के द्वारा एक नाली मोहम्मदपुर मेरे मकान से सटाकर बनाई जा रही हे जो पहले मकान से करीब 3 फुट दूरी पर थी लेकिन निर्माण विभाग के जेई द्वारा नाली निर्माण को मकान से सटाकर बनाया जा रहा है
मकान स्वामी गुलबहार ने कहा कि बरसात का मौसम भी आने वाला है जिसे लेकर नाली में एकत्र पानी मेरे मकान की नींव को खोखली कर सकता है उन्होंने इस बाबत रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को एक पत्र दिया पत्र पढ़ने के बाद रुड़की जॉइंट दीपक रामचंद्र सेठ ने रुड़की नगर आयुक्त को जांच करने का आदेश दिए। पीड़ित कहना है कि जब-तक बनाए जा रही नाली की जांच की जाएगी तब तक नाली बनकर तैयार हो जाएगी और उसमें पानी सुचारु हो जाएगा उन्होंने शीघ्र नाले पर किए जा रहे हैं निर्माण कार्य को रुकवाने कीमांग की हे।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल