रुड़की।जीवनदीप आश्रम में चल रही चौदह दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के अंतिम दिन पितरों के उद्धार हेतु महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि जी महाराज जी ने आश्रम के ब्राह्मणों के द्वारा वैदिक विधान के साथ वृंदावन से पधारे श्री गुरुदास जी महाराज की मधुर सरसवाणी से कथा की अमृत वर्षा की।निरंतर श्री सिद्धबली हनुमान जी महाराज के दरबार में हो रही कथा में सभी भक्तों,माताएं,बहनों बड़ी ही श्रद्धा-भक्तिभाव के साथ प्रभु की कथा का श्रवण किया।महाराज सिद्धबली की महिमा का विस्तृत गुणगान किया।भागवत महापुराण कथा में पहुंच मेयर गौरव गोयल ने भी आरती में भाग ले पूजा अर्चना की।महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि जी महाराज ने मेयर गौरव गोयल को अपना आशीर्वाद दिया तथा पटका भेंट कर उनका सम्मान भी किया।इस अवसर पर प्रवीण सब्बरवाल,केपी सिंह,श्रीमती सुदर्शना,आलोक कुमार, मोहित भारद्वाज,लवी भारद्वाज ललित कश्यप,मनोज,डॉक्टर बृजपाल,दीपक अग्रवाल,आशीष पांडे आदि बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।
:

More Stories
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन
देश की आन,बान, शान की रक्षा के लिए काम करता है संघ ,किसलय क्रांतिकारी