रुड़की।राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित 18वीं खंड स्तरीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ मेयर गौरव गोयल द्वारा किया गया।
अपने संबोधन में मेयर गौरव गोयल ने कहा कि कॉलेज के छात्र-छात्राऐं शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा को दिखा रहे हैं,जो उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करतें है।उन्होंने कहा कि यह खेल देश का प्रचलित खेल है और इसमें बच्चों को आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है।सभी को चाहिए कि वह पढ़ाई के साथ ही इस खेल में भी पूरी लगन से स्वयं को आगे बढ़ाएं,इससे जहां उनके कॉलेज और माता-पिता का नाम रोशन होगा,वही उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने के साथ ही इन खेलों में आगे बढ़ने का अवसर भी मिलेगा।प्रतियोगिता में लगभग डेढ़ सौ स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया तथा मेयर गौरव गोयल ने सभी बच्चों को अपनी शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर श्रीमती आकांक्षा राठौर खंड शिक्षा अधिकारी,सुबोध मलिक, प्रधानाचार्य श्रीमती शालिनी सिंह,मनजीत राणा खेल समन्वयक,कमलेश पंवार, एके त्रिपाठी आदि अनेक प्रमुख लोग मौजूद रहे।

More Stories
रुड़की महानगर की हुई माशिक बैठक संगठन मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर, देहरादून प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान
जब जन्मदिन की गूंज ही धीमी पड़ जाए, तो संगठन की धड़कनों का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं होता।”राष्ट्रीय नेता के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं में नहीं दिखा खास उत्साह, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
“पब्लिक प्लेस में पैग पड़ा भारी, 15 लोगों की रात बन गई सरकारी!”