रड़की:-सर्व समाज सेवा संगठन की ओर से 16 दिसंबर विजय दिवस के उपलक्ष में रुड़की के टैंक चौक पर शहीद मेजर दुर्ग मल्ल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए इस अवसर पर सर्व समाज सेवा संगठन रुड़की की अध्यक्ष नीलम चौधरी ने कहा कि हम अपने शहीदों को कभी भी नहीं भूल सकते क्योंकि उन्होंने हमारे देश के लिए अपने प्राणों बलिदान देकर हमारे देश की रक्षा करने का काम किया है।
इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने टैंक चौक पर टैंक को सलामी भी दी और कहा कि देश के लिए बड़े ही गर्व की बात है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ दिया था जिसके बाद भारतीय सेना के सामने पाकिस्तान से अपने घुटने टेकते हुए सन 1971 में 13 दिन तक चले युद्ध में इसी दिन पूर्वी पाकिस्तान में पाक सेना के कमाण्डर ले. जनरल ए.ए.के. नियाजी के साथ ही लगभग 93 हजार पाकिस्तानी सेनिकों ने भारतीय सेना की पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के सामने समर्पण किया था। बांग्लादेश ने नौ महीने के खूनी संघर्ष के बाद पाकिस्तान से आजादी पाई थी और इसमें भारत की निर्णायक भूमिका रही। इस अवसर पर संस्था के सभी पदाधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पहुंच कर उन्हें नमन किया और भारत माता की जय के साथ भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस अवसर पर संस्था के महामंत्री रविंद्र कुमार बंसल, सचिव तृप्ति कंसल, उपाध्यक्ष भूरु सिंह, कोषाधक्ष किरण पटेल,सह मीडिया प्रभारी कुमारी मीतू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन
देश की आन,बान, शान की रक्षा के लिए काम करता है संघ ,किसलय क्रांतिकारी
आजाद समाज पार्टी के मंडल महासचिव के कैंप कार्यालय खाताखेड़ी में आयोजित हुआ शिविर,आंखों की जांच के साथ दवाइयां भी कराई गई उपलब्..