लियाकत कुरैशी
रुड़की।राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर-5 गणेशपुर में मेयर गौरव गोयल द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को जर्सिया वितरित की गई।विद्यालय पहुंचने पर स्कूली बच्चों द्वारा मेयर गौरव गोयल का पुष्प भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।सभी बच्चों का जर्सियां पाकर खुशी का ठिकाना ना रहा।वितरण कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व पार्षद प्रदुमन सिंह पोसवाल,गुड्डू चौधरी,कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह,अजीत सिंह पार्षद प्रतिनिधि विजय सिंह रावत,दुर्गेश सिंह ने मेयर गौरव गोयल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इन्होंने स्कूली बच्चे तथा समाज के लोगों की जो लंबे समय से सेवा की वह ही असली समाज सेवा है।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक गीता रानी,सहायक अध्यापक अल्पना जैन, नीरज,डेजी,अंजना गुप्ता,मनीष शर्मा,गीता रानी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

More Stories
तेज रफ्तार बाइक ने ली युवक की जान, 22 लाख की Kawasaki Ninja बनी आखिरी सवारी देहरादून से गांव लौटते समय दर्दनाक सड़क हादसा, मौके पर ही मौत
भारत को जानो अखिल भारतीय लिखित परीक्षा 31 अगस्त को
अनुकृति गौसाई रावत को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर सभी शर्मा ने दी शुभकामनाएँ