लियाकत कुरैशी
रुड़की। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत की कार का दिल्ली से घर लौटते समय बड़ा एक्सीडेंट हो गया। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर मोहम्मदपुर झाल के पास मोड पर उनकी कार रेलिंग से टकरा गई। ऋषभ को आनन-फानन में दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया
बता दें कि शुक्रवार को तड़के भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत कार से दिल्ली से रुड़की अपने घर आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार नारसन कस्बे में पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर रेलिंग और खंभों को तोड़ते हुए पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऋषभ की कार रेलिंग से जा टकराई, जिसके बाद उसमें आग लग गई। आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया गया गया तथा गंभीर रूप से घायल ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सक्षम हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. सुशील नागर ने बताया कि ऋषभ पंत के माथे और पैर में चोट आई है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है, उन्हें रुड़की से दिल्ली रेफर कर दिया गया है। जहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी की जायेगी। सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण स्वप्न किशोर सिंह मौके पर पहुंचे और एक्सीडेंट की जानकारी ली गई है

More Stories
तेज रफ्तार बाइक ने ली युवक की जान, 22 लाख की Kawasaki Ninja बनी आखिरी सवारी देहरादून से गांव लौटते समय दर्दनाक सड़क हादसा, मौके पर ही मौत
भारत को जानो अखिल भारतीय लिखित परीक्षा 31 अगस्त को
अनुकृति गौसाई रावत को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर सभी शर्मा ने दी शुभकामनाएँ