रुडकी।खेल निदेशालय,देहरादून उत्तराखण्ड की ओर से जारी पत्र में अवगत कराया गया है कि प्रिंस सैनी पुत्र मांगेराम सैनी का चयन आवासीय क्रिकेट बालक क्रीड़ा छात्रावास,नरेन्द्र नगर (टिहरी गढ़वाल) के लिए किया गया है,साथ ही निर्देशित किया है कि आप जिला क्रीड़ाधिकारी नरेन्द्र नगर को अपनी उपस्थिति सूचना एक जुलाई से पूर्व निश्चित रुप से देना सुनिश्चित करें तथा अपने अभिभावक को भी साथ लायें।प्रवेश के समय अभिभावक का उपस्थित होना अनिवार्य है।बसपा के जिला उपाध्यक्ष मांगेराम सैनी ने बेटे की सफलता पर खुशी जताई और मिठाई खिलाकर बेटे का मुंह मीठा किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि अन्य युवा भी खेल जगत में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर आगे बढ़ें,ताकि वह भी अपने क्षेत्र,माता-पिता और देश-प्रदेश का नाम रोशन कर सके,वहीं उनके शुभचिंतक भी बेटे प्रिंस सैनी को बधाई देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे।बेटे की इस उपलब्धि पर परिवार में हर्ष का माहौल हैं।

More Stories
गुरुकुल नारसन में भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में