रूड़की।। भाजपा के नो साल पूरे होने पर झबरेड़ा में लाभार्थी सम्मेलन अयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य सभा सांसद नरेश बंसल न भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बताया। उन्होेंने कहा कि भाजपा सरकार ने 80 करोड़ लोगो को कोरोना काल में मुफ्त राशन उपलब्ध करवाया था। दस करोड महिलाओ को उज्जवला योजना में गैस सिलेंडर दिए गए। अनेकों कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वन कराया गया। डबल ईंजन की सरकार ने बिकास के कार्यों मे कभी पीछे मुड़कर नही देखा है। बल्कि आगे बढ़कर सबका साथ सबका विकास का रास्ता अपनाया है।
गावों मे इंटर नेट का प्रयोग व डिजिटल मॉडल का विकास हो रहा है।
कार्यक्रम संयोजक वेजांती माला ने कहा कि भाजपा सरकार ने आयुष्मान कार्ड बनवाकर जनता को बड़ी राहत दी है। वहीं महिलाओ को बारह करोड शोचालय देकर महिलाओ को सम्मान दिया है। प्रदेश का हर नागरिक भाजपा से लाभार्थी हो चुका है। जैसे शौचालय का लाभ, वेक्सिन का लाभ, पेंशन का लाभ व अन्य योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति नौ साल मे प्राप्त कर चुका है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजपति, मंडल अध्यक्ष सुदेश चौधरी, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण संजय कश्यप, पवन तोमर, सुशील त्यागी, डॉ अमन गुप्ता, अरविन्द प्रधान,विपिन गर्ग, राजपाल, सचिन पंवार, परवीन संधू, सुबोध शर्मा,रोमा सैनी, बबलू व सुरेश चौधरी आदि मोजूद रहे।

More Stories
सिर्फ 11 हजार के लेनदेन में दोस्त ने की दोस्त की हत्या,, गिरफ्तार हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
30 लाख रुपये की सुपारी देने के प्रकरण में अपनी ही हत्या की साजिश रचने वाला पूर्व जिला पंचायत सदस्य हिरासत में,, पुलिस ने भतीजे से की पिस्टल बरामद
25 वीं ब्लॉक स्तरीय विद्यालय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का करौंदी में हुआ समापन