झबरेडा,,राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने झबरेड़ा कस्बे में बोलते हुए कहा की राष्ट्रीय व्यापार संगठन व्यापारियों के हितों के लिए काम कर रहा है समय-समय पर व्यापारियों के सुख दुख में कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है।उन्होंने कस्बा झबरेडा में बने व्यापार मंडल गठन में पदाधिकारियों दयित्व सौंपे।
![]()

झबरेड़ा व्यापार मंडल संरक्षक व्यापार संरक्षक डॉ, अमन गुप्ता ने कहा व्यापारी को देश की रीढ़ की हड्डी माना जाता है व्यापारी सबसे ज्यादा सरकार को टैक्स देता है यहां तक की टेबल के नीचे से चंदा देकर सरकार बनाता है फिर भी जो भी सरकार आती है व्यापारियों को ही परेशान करती है कहा की जिस तरह सरकार ने अन्य संगठनों के आयोग बनाए रखे हैं व्यापार आयोग भी सरकार बनाएं ताकि व्यापारी की समस्या को सुनने में आसानी हो उन्होंने बताया कि वर्तमान में आपदा आने के कारण कुछ स्थानों पर व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है एक व्यापारी की दुकान में इतना पानी भर गया था जिसका कारोबार ही बंद हो गया जिन स्थानों पर व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है उन्हें सरकार की ओर से मुआवजा राशि मिलनी चाहिए। झबरेड़ा व्यापार मंडल के संरक्षक डॉक्टर अमन गुप्ता ने व्यापारियों के बीच बोलते हुए कहा की व्यापारी सीधा मुख्यमंत्री या किसी मंत्री से बात नहीं कर सकता क्योंकि उसके पास इतना समय नहीं है और छोटे- व्यापारी की बात सुनता भी कौन इसलिए व्यापार आयोग का गठन होना जरूरी है उन्होंने कहां व्यापारियों के लिए मंत्रियों से सीधे टेबल टॉक की सुविधा होनी चाहिए क्योंकी व्यापारी देश की रीढ़ माना जाता है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने नगर की नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा की और पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपा जिसमें व्यापार नगर अध्यक्ष अजय सैनी, महामंत्री सतीश शर्मा, को बनाया गया। उपाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, मोहित कुमार, अनुराग गर्ग को दिया गया। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी नीतीश सिंघल और सचिव शुभम वर्मा को बनाया गया। मीडिया प्रभारी अखिलेश वर्मा प्रवक्ता सुशील शर्मा को बनाया गया। संगठन मंत्री संदीप सिंघल सह संगठन मंत्री बिट्टू सैनी, संरक्षक मंडल में डॉ अमन गुप्ता, विपिन गर्ग पवन, सत्येंद्र मित्तल, अनुज ,शाहरुख, शुभम को शामिल किया गया।

More Stories
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह