नाजिम अली
रुड़की,महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में 77 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेश महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी एवं वरिष्ठ नेताओं ने चंद्र शेखर चौक पर एकत्र होकर ध्वजारोहण किया। साथ ही साथ राष्ट्र गान के बाद मिष्ठान वितरण भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता व ऊधमी सुभाष सरीन ने की ।
ध्वजारोहण के पश्चात सभा को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि भारत की आज़ादी देश का सबसे बड़ा पर्व है जो हज़ारों लाखों लोगों के बलिदान एवं त्याग के बाद हासिल हुआ है
इसलिए आज हम स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को नमन करते हुए उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित करते हे।हम सबको युवाओं को देश की मजबूती के लिए काम करने की जरूरत है।
वरिष्ठ नेता सलीम खान ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और गांधीजी के बताए मार्ग पर चलने की अपील की।
पूर्व हज़ कमेटी के चैयरमेन राव शेर मोहम्मद ने कहा कि हमें मजबूत भारत के निर्माण के लिए एकता के साथ व गांधीजी एवं नेहरू के सपनों का भारत बनाने के लिए काम करने की जरूरत है।
सुभाष सरीन ने कहा कि यह आज़ादी भारत को बहुत संघर्ष के बाद मिली है इसलिए प्रत्येक नागरिक को भारत की तरक्की व विकास के लिए काम करने की शपथ लेने के साथ देश के लिए काम करने की जरूरत है।
इस अवसर पर ईश्वर लाल शास्त्री ने कहा कि भारत महान स्वतंत्रता सेनानी एवं गांधीजी के सपनों का भारत दिखना चाहिए जो कि वर्तमान सरकार नहीं कर रही है।इस अवसर पर गोपाल नारसन, उदय पुंडीर इंटक जिलाध्यक्ष,प्रणय प्रताप सिंह,मेला राम प्रजापति, सुधीर शांडिल्य, विकास त्यागी प्रदेश महासचिव, आशीष चौधरी एनेसयूआई जिलाध्यक्ष,सरदार हरमेंद्र सिंह, सुरेश चंद्र शर्मा, करमजीत खोकर, ललित मोहन रावत, बलाक कांग्रेस अध्यक्ष नीरज सैनी, पधान भंवर सिंह, आशीष सैनी, वीणा आनंद, विरेंद्र कुमार जैन एडवोकेट,भूषण त्यागी, पंकज सिंघल, अजय चौधरी, गगन साहनी, मंजू कश्यप, अफज़ल खां आदि ने भी अपने विचार रखे। मोहन नारायण सक्सेना, राशिद कुरेशी पूर्व पार्षद, नईम सिद्दीकी, दीपक वर्मा राव अफजल खान.रणबीर नागर, अनिल पुंडीर, वीणा आनंद, सहजमा, मास्टर पृथ्वी सिंह. दिलीप पुरी. गगन साहनी. कृष्ण गोपाल. प्रदीप कुमार. दीपचंद सैनी. मोहम्मद परवेज. वीरेंद्र जैन. आर ए खान. राहुल सैनी सेवादल. विश्वास गुर्जर. वेद सिंह खोखर. मनोज गिरी. मंसूर अहमद. समीर खान. बेनी प्रसाद सैनी. सतवीर सिंह रोड. सोहेल खान. राहुल सैनी, तहसीन, संजय, बब्बू,रोहित शर्मा, राहुल प्रजापति. आलम. सलीम सलमानी. अश्वनी छाबड़ा. नसीम अहमद, मास्टर कुरबान, रविकान्त सैनी, राजीव कुमार आदि शामिल हुए।

More Stories
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह