झबरेडा,,श्री सत्य नारायण मंदिर इंटर कॉलेज मखदुमपुर में जूनियर डिवीजन एनसीसी की भर्ती प्रकिया प्रथम बार संचालित की गई।श्री सत्य नारायण मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय कुमार प्रधान ने बताया की 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी, रुड़की से आई भर्ती टीम ने कुल 150 छात्र/छात्राओं को एनसीसी में भर्ती होने के लिए शारीरिक, मानसिक व लिखित परीक्षा की जांच की कुल 50 अभ्यर्थियों का चयन एनसीसी में किया गया।
भर्ती के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य, विजय कुमार ने छात्रों को ये भी बताया की एनसीसी विश्व का सबसे युवा संगठन है जिसके माध्यम से प्रतिवर्ष हजारों कैडेट भारतीय सेना व अन्य सशस्त्र सेना बल में जाकर अपना भविष्य बनाते हैं । भर्ती परीक्षा सम्पन्न कराने में विद्यालय की मनोनीत कनिष्ठ स्कंध केयरटेकर ईशा चौधरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कहा की ईशा चौधरी ने छात्र/छात्राओं को भर्ती के लिए प्रेरित किया। बटालियन से आए हुए सूबेदार दिलीप सिंह व बीएचएम सत्येंद्र सिंह ने भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराई। भर्ती परीक्षा को आहूत कराने में बटालियन के सीनियर ट्रेनिंग को-ऑर्डिनेटर रवि कपूर का विशेष योगदान रहा। भर्ती के दौरान अमर, हेमंत, हिमानी, राखी, सोहेल, संदीप, प्रदीप आदि उपस्थित रहे ।

More Stories
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह