झबरेड़ा,,77 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय किसान क्लब के अध्यक्ष चौधरी कटार सिंह व अन्य किसानों ने साबतवाली स्थिति किसान क्लब कार्यालय पर ध्वजारोहण किया इस मौके पर बोलते हुए भारतीय किसान क्लब के अध्यक्ष चौधरी कटार सिंह ने कहा कि जो हम आज खुली सांसे ले रहे हैं यह हमारे वीर शहीदों की देन है जिन्होंने देश को आजाद करने के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी। उन्होंने कहा देश को आजाद करने के लिए लाखों हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी भाइयों ने अपनी जान को कुर्बान किया।कहा की देश की आजादी के लिए इन वीरों ने अपना सर्वस्व बलिदान किया उनकी शहादत को हम नमन करते हैं साथ ही कहा कि 15 अगस्त 1947 को भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली थी आज का दिन वीर शहीदों को याद करने का दिन है देशवासियों एवं प्रदेश वासियों को जाति धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर एकता एवं सौहार्द के साथ रहना चाहिए इस दौरान बड़ी संख्या में किसान व गणमान्य लोग मौजूद रहे

More Stories
जब जन्मदिन की गूंज ही धीमी पड़ जाए, तो संगठन की धड़कनों का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं होता।”राष्ट्रीय नेता के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं में नहीं दिखा खास उत्साह, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
“पब्लिक प्लेस में पैग पड़ा भारी, 15 लोगों की रात बन गई सरकारी!”
छोटी छोटी बातों पर झगड़ने वाले दो युवकों का झबरेड़ा पुलिस ने किया चालान