किच्छा/रुद्रपुर–विजिलेंस की टीम ने ग्राम प्रधान को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। शिकायत कर्ता ने टोल फ्री नम्बर-1064 नंबर पर शिकायत की थी। सेक्टर हल्द्वानी अनिल सिंह मनराल के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में विजिलेंस टीम ने निरीक्षक ललिता पाण्डे के नेतृत्व में शिकायतकर्ता की शिकायत पर ग्राम प्रधान पूजा वर्मा निवासी ग्राम भंगा,थाना पुलभट्टा जनपद ऊधमसिंहनगर को आवास पर दस हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है । शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि ग्राम प्रधान पूजा वर्मा द्वारा गांव की एक महिला से प्रधानमंत्री अटल आवास योजना के अन्तर्गत मकान बनवाने के लिए सरकारी धनराशि स्वीकृत कराने की फाइल आगे भेजे जाने व काम करवाने के एवज में 20000 रूपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता की शिकायत की जांच कराने पर शिकायत सही पाई गई। विजिलेंस निरीक्षक ललिता पाण्डे के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया । वहीं ट्रैप टीम पूजा वर्मा ग्राम प्रधान को दस हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। टीम में ट्रैप प्रभारी ललिता पाण्डे के अतिरिक्त निरीक्षक भानु प्रकाश आर्य, हे०कां० जगदीश सिंह बोहरा, कानि0 नवीन कुमार, कानि0 संजीव सिंह नेगी एवं कानि0 गिरीश चन्द्र जोशी शामिल रहे ।

More Stories
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन