Tahelka news

www.tahelkanews.com

श्री सत्य नारायण मंदिर इंटर कॉलेज मखदूमपुर में मनाया गया राष्ट्रीय पोषण माह….

Spread the love

झबरेड़ा,,श्री सत्य नारायण मंदिर इंटर कॉलेज मखदूमपुर में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 विजय कुमार ने पोषण युक्त आहार के बारे में जानकारी दी। और स्वास्थ्य के लिए इसके महत्व को बताया।

गृह विज्ञान की शिक्षिका अंजलि अग्रवाल ने राष्ट्रीय पोषण माह पर निबंध प्रतियोगिता रंगोली प्रतियोगिता तथा पोषण वाटिका का निर्माण करा कर पोषण के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। निबंध प्रतियोगिता में पायल प्रथम मनु द्वितीय तथा पूर्वा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया रंगोली प्रतियोगिता में मनु पायल मीनाक्षी पार्वती मानसी आमना, अमृता, अनु ,ममता, अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शगुन,खुशबू ,शेबी, पूजा रितिका, निशा, सुहानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा खुशी, रिया, रिद्धिमा,अनु मलीना, इकरा प्रियांशी, मीनाक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इस मौके पर मैनपाल सिंह, मनोज कुमार, विश्वास कुमार मुकेश कुमार ,अंजलि अग्रवाल, ईशा चौधरी तथा अस्मिता तोमर आदि मौजूद रहे।

About The Author

You may have missed