Tahelka news

www.tahelkanews.com

प्राइमरी पाठशाला में  स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (smc)का चुनाव संपन्न.. परवेज अली बने अध्यक्ष स्कूल के विकास में दूंगा पूरा सहयोग..धर्मवीर सिंह

Spread the love

 

भगवानपुर के बीनारसी गांव स्थित प्राइमरी पाठशाला में  स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (smc)का चुनाव   संपन्न हुआ जिसमें परवेज लाला स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष चुने गए प्राइमरी पाठशाला के प्रधान अध्यापक शमीम अहमद ने जानकारी देते हुए बताया  की स्कूल में आज 5अक्टूबर को एसएमसी का चुनाव कराया गया जिसमें मतदाताओं की कुल संख्या 71 थी 68 मतदाताओं ने मतदान किया जिसमें तीन  मत निरस्त हुए कुल मत 65 निकले उन्होंने बताया की स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष पद की उम्मीदवारों में जुल्फान और परवेज के बीच मुकाबला हुआ जिसमें परवेज को भारी मतों से जीत हासिल हुई जुल्फान को करीब 23 मतों से हार का सामना करना पड़ा प्रधानाध्यापक शमीम अहमद ने यह भी जानकारी दी की

एसएमसी अध्यक्ष का कार्यकाल 3 वर्ष का होता है जो प्रधानाध्यापक के साथ मिलकर बच्चों की शिक्षा दीक्षा वह रहन-सहन तथा स्कूल के विकास को लेकर सहयोग करता है बैंक के अंदर भी अध्यक्ष व प्रधानाध्यापक का जॉइंट एक खाता होता है उन्होंने बताया की जो भी स्कूल में कार्य होंगे वह अध्यक्ष की देखरेख में होते हैं एसएमसी के अध्यक्ष   अध्यक्ष परवेज लाला ने जानकारी दी कि मैं पहले से ही स्कूल में  सहयोग करता रहा हूं अब बच्चों के अभिभावकों ने मुझे जिस उम्मीद से स्कूल मैनेजमेंट कमेटी का अध्यक्ष बनाया है मैं बच्चों की शिक्षा और विकास को लेकर पीछे नहीं हटूंगा उन्होंने कहा की बच्चों की ड्रेस खान-पान साफ सफाई तथा स्कूल में बच्चों की जनसंख्या को बढ़ाया जाएगा ताकि गांव का हर एक बच्चा पाठशाला में पढ़कर शिक्षित बने उन्होंने यह भी बताया की सरकार ने कक्षा एक से लेकर आठ तक शिक्षा को बिल्कुल फ्री कर दिया है खाने से लेकर स्कूल ड्रेस तक सरकार दे रही है ताकि गरीब से गरीब बच्चा शिक्षा से वंचित न रह सके बीनारसी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धर्मवीर सिंह ने बताया कि मेरी जानकारी में पहली बार एसएमसी का चुनाव संपन्न हुआ है हमारे प्रधानी के कार्यकाल में एक बार और एस एम सी का चुनाव होगा जो नियम के अनुसार होगा उन्होंने कहा कि मैं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि होते के होने के नाते स्कूल में पूर्ण सहयोग करूंगा।

About The Author

You may have missed