झबरेड़ा,,कमान अधिकारी 84 उत्तराखण्ड बटालियन एनसीसी, रूडकी कर्नल रामाकृष्णन रमेश के निर्देशानुसार श्री सत्य नारायण मन्दिर इंटर कॉलेज, मखदूमपुर हरिद्वार के एन0सी0सी0 कैडेट्स ने ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान” के अन्तर्गत दिनाँक 02 अक्टूबर 2023 को स्वच्छता अभियान चलाया एवं विद्यालय परिसर में साफ-सफाई करके ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ अभियान में अपना योगदान दिया और रैली के माध्यम से ‘‘कचरा मुक्त भारत” बनाने की क्षेत्र के नागरिकों से अपील की । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 विजय कुमार ने हरी झण्डी दिखाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रधानाचार्य ने परिसर के आसपास साफ सफाई के महत्व को एनसीसी कैडेट्स तथा शिक्षकों के बीच साझा किया । इस अवसर पर एनसीसी प्रभारी ईशा चौधरी व समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा । कार्यक्रम को सफल बनाने में 84 बटालियन एनसीसी के सीनियर ट्रेनिंग को-ऑर्डिनेटर रवि कपूर का विशेष योगदान रहा ।

More Stories
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन