झबरेडा। आम के बाग में बैठकर अपराधिक योजना बना रहे सपेरा गैंग के चार शातिर चोरों को झाबरेड़ा पुलिस घेर कर दबोच लिया। योजना में प्रयोग किया जाने वाला समान भी पुलिस ने उनके कब्जे से बरामद किया ।l
झबरेड़ा थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार की रात्रि थाना क्षेत्र के अकबरपुर झौझा गांव के पास एक बाग में सपेरा गैंग के चार लोग मौजूद हैं ।जहां पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चारों अभियुक्त को चारो ओर से घेर लिया और गिरफ्तार कर थाने ले आई इन्होंने बताया की उनके पास से दो मोटरसाइकिल एवं चोरी में प्रयुक्त किए जाने वाले उपकरण बरामद किए हैं पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम पपीशनाथ पुत्र चमन लाल निवासी सपेरा बस्ती, केशूनाथ पुत्र चरणनाथ चमननाथ निवासी गंभीरनाथ पुत्र मितवानाथ निवासी देहरादून बताया हैं तलाशी उनके पास से प्लास, पेचकस लोहे की राड, हथौड़ा व दो मोटरसाइकिल बरामद हुई पुलिस पकड़े गए अभियुक्त का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ,उपनिरीक्षक नरेन्द्र राठी, कांस्टेबल बसंत कुमार, होमगार्ड शिवकुमार मौजूद रहे।

More Stories
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन