Tahelka news

www.tahelkanews.com

विकसित भारत संकल्प यात्रा” के तहत कार्यक्रम का आयोजन, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को बांटे गए प्रमाण पत्र, पीएम ने किया लाभार्थियों से संवाद।

Spread the love

तहलका न्यूज

देवबंद: देवबंद के ऊंचागांव में शनिवार को “विकसित भारत संकल्प यात्रा” के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें पीएम मोदी द्वारा लाभार्थियों से सीधे संवाद का प्रसारण एलईडी के माध्यम से दिखाया गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

शनिवार को आयोजित हुए कार्यक्रम में राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि गरीबों का उत्थान सरकार की प्राथमिकता है। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि समेत ढेरों योजनाएं सरकार ने चला रखी है, जिससे जनता लाभान्वित हो रही है। पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य शासकीय योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है। डीएम डा. दिनेश चंद्र ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत जनपद में 17 सितंबर से अब तक 4.90 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। इस दौरान आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना समेत विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी लगाकर प्रचार प्रसार किया गया। कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं पर आधारित लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। साथ ही योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर लाभान्वित किया गया। एसएसपी डा. विपिन ताडा, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी, सहकारी बैंक के चेयरमैन चौ. राजपाल सिंह, एडीएम-ई डा. अर्चना द्विवेदी, एडीएम-एफ रजनीश कुमार मिश्र, एसडीएम अंकुर वर्मा, जिला पंचायतराज अधिकारी आलोक शर्मा आदि मौजूद रहे।

About The Author

You may have missed