मंगलोर कोतवाली क्षेत्र के लहबोली गाँव में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां ईंट भट्ठे की दीवार गिरने के कारण दर्जनभर मजदूर मलवे में दब गये, जिनमें से जेसीबी की मदद से अब तक 6 शव बरामद किये गये हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली अंतर्गत लहबोली गांव स्थित एक ईंट भट्ठे में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। जहां ईंट भट्टे की दीवार अचानक गिर गई। इस दौरान आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर मलबे के नीचे दब गए। अभी तक 6 शव मलबे से निकाले जा चुके हैं। जबकि तीन की हालत गंभीर है। साथ ही एक मवेशी का शव भी बरामद हुआ है। बताया गया है कि सुबह ईंट पकाने के लिए चिमनी में ईंट भरते समय यह हादसा हुआ। मजदूर काम कर ही रहे थे कि दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता, दीवार के पास खड़े मजदूर मलबे में दब गए। फिलहाल जेसीबी से मलबा हटाने का काम चल रहा है। एसपी देहात समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मंगलौर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि अब तक छह शव बाहर निकाले जा चुके हैं। जबकि तीन मजदूरों की हालत गंभीर बनी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन मजदूर लहबोली गांव, एक मजदूर मुजफ्फरनगर और अन्य स्थानीय गांव के थे। राहत व बचाव कार्य जारी है, स्थानीय प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।
मृतको की पहचान…….
मृतकों में 26 वर्षीय मुकुल पुत्र सुभाष निवासी ग्राम उदलहेडी, थाना कोतवाली मंगलौर, 20 वर्षीय साबिर पुत्र महबूब निवासी ग्राम मिमलाना जनपद मुजफ्फरनगर, 40 वर्षीय अंकित पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम उदलहेडी थाना मंगलौर, 50 वर्षीय बाबूराम पुत्र कालूराम निवासी, ग्राम लाहबोली थाना कोतवाली मंगलौर, जग्गी पुत्र बिसम्बर निवासी ग्राम पिन्ना जनपद मुजफ्फरनगर, समीर पुत्र महबूब निवासी ग्राम मिमलाना जनपद मुजफ्फरनगर शामिल हैं। जबकि रवि पुत्र राजकुमार निवासी बड़ोद जनपद बागपत व इंतजार पुत्र लतीफ निवासी जनपद सहारनपुर की हालत गंभीर बनी हुई है।
जिलाधिकारी पहुंचे मौके पर

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को जैसे ही हादसे की सूचना मिली तो उन्होंने आपदा प्रबन्धन अधिकारी, तहसील रूड़की, अग्निशमन विभाग आदि सम्बन्धित विभागों को त्वरित गति से राहत व बचाव कार्य करने के निर्देश दिये तथा स्वयं घटना स्थल की ओर रवाना हुये और मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्यों का जायजा लिया सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिये तथा यह भी निर्देश दिये कि घायलों का अच्छा से अच्छा उपचार किया जाये। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की को ग्राम लहबोली में ईंट भट्ठे की लोहे की प्लेट गिरने से उसके नीचे कई श्रमिकों के दबने की घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के निर्देश दिये हैं। उल्लेखनीय है कि इस घटना में छह श्रमिकों तथा एवं घोड़े की असामयिम मृत्यु हुई है तथा तीन जो घायल हुये हैं, उन्हें रूड़की के विनय विशाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की, एएसडीएम विजयनाथ शुक्ल, तहसील प्रशासन, पुलिस प्रशासन, राहत बचाव टीम सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

More Stories
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन
देश की आन,बान, शान की रक्षा के लिए काम करता है संघ ,किसलय क्रांतिकारी