तहलका न्यूज
झबरेड़ा,, पिछले 5 दिनों से ग्राम मानकपुर आदमपुर की आधीआबादी अंधेरे के साय में अपनी जिंदगी जी रही है लेकिन सूचना देने के बावजूद भी विद्युत अधिकारी कोई सुध लेने को तैयार नहीं है जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी वाले गांव मानकपुर आदमपुर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने को जा रहा है ग्रामीणों का कहना है जिस जगह पर मंदिर बना है वह आधी नगरी अंधेरे के साय में जीवन जीने को मजबूर है 
ग्रामीणों ने कई बार विद्युत अधिकारियों को भी फोन लगाए और सूचना दी लेकिन विद्युत अधिकारी फोन उठाकर समस्या सुनने की जहमत नहीं उठा पा रहे हैं ग्रामीणों ने बताया की दिन पर दिन बढ़ती सर्दी की मार से ग्रामीणों को पानी और पशुओं के चारे की बहुत कठिनाई हो रही है एडवोकेट अनुभव चौधरी सुरेश नीटू आदि ग्रामीणों ने बताया की हम कई बार विद्युत अधिकारियों के पास जा चुके और फोन कर चुके हैं लेकिन कोई भी अधिकारी हमारी समस्या सुनने को तैयार नहीं है उन्होंने कहा यदि शीघ्र ही विद्युत ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया तो ग्रामीण कोई ठोस कदम उठाने को मजबूर होंगे

More Stories
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन
देश की आन,बान, शान की रक्षा के लिए काम करता है संघ ,किसलय क्रांतिकारी
आजाद समाज पार्टी के मंडल महासचिव के कैंप कार्यालय खाताखेड़ी में आयोजित हुआ शिविर,आंखों की जांच के साथ दवाइयां भी कराई गई उपलब्..