Tahelka news

www.tahelkanews.com

कातिल दोस्त को पुलिस ने 12 घंटे में किया गिरफ्तार, एक फूल दो माली यानी एक प्रेमिका को लेकर दोस्तों में हुआ था झगड़ा

Spread the love

♦तहलका न्यूज

कलियर,, दोस्त के सीने में चाकू गोद कर हत्या करने वाले कातिल दोस्त को कलियर पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया है और अभियुक्त से घटना में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने बरामद किया है । बताया जाता है कि प्रपोज डे आसिफ की मौत का कारण बना है कलियर पुलिस  हत्या में शामिल फरार दूसरे साथी   की तलाश में संभावित स्थानों पर दबीसे दे रही है  पुलिस के अनुसार 11 फरवरी को देर शाम थाना कलियर क्षेत्र अंतर्गत चाकू बाजी की घटना में मृतक आशिफ पुत्र उम्मीद निवासी कलियर वार्ड नंबर 1 की मृत्यु हो गई थी जिसे लेकर मृतक की माता आएशा  पत्नी उम्मीद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था कलियर पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए मुखबिरी जाल बिछाया तो पता लगा कि अभियुक्त मुराद अली पुत्र जहीर हसन निवासी रहमतपुर इमाम साहब रोड के पास भागने की फिराक मे खड़ा था जहा से उसे  गिरफ्तार कर उसकी निशान देही से घटना में प्रयुक्त रक्त रंजित चाकू भी बरामद किया।

पुलिस पूछताछ में  अभियुक्त  मुराद ने बताया की साहब मैं पतंजलि के पास दिहाडी मजदूरी करता हूँ कासिफ लगभग 2 साल से दोस्त हैं कल शाम लगभग 5:00 बजे मैं अपने गाँव रहमतपुर आ गया था जहाँ मुझे सुहैल मिला फिर हम दोनों कलियर आ गये थे औऱ कबूतरखाने के पास बैठे थे कि कासिफ भी वहां पर आ गया हम तीनों वहां पर बैठे बातें कर रहे थे कुछ दिन पहले प्रपोज डे के दिन कासिफ ने सुहैल की गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया था जिस बात पर सुहैल और कासिफ में झगड़ा हो गया, कासिफ हम दोनों को गाली गलौच करने लगा,फिर हमने कासिफ को पीटना शुरू कर दिया, अचानक सुहैल ने चाकू से कासिफ के सीने के पास वार कर दिया तैश में आकर मैनें भी मेरी जेब में रखे चाकू से कासिफ के पेट के पास वार कर दिया और वहां से भाग गए, अन्य अभियुक्त सुहैल की तलाश की जा रही है, अभियुक्त मुराद को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्त*
मुराद पुत्र जहीर हसन निवासी रहमतपुर थाना कलियर

*पुलिस टीम*
SO दिलबर सिंह नेगी
SSI आमिर खान
SI हेमदत्त भारद्वाज
हे0का0 रविंद्र बालियान
हे0का0 भीम दत्त
हे0का0 जमशेद अली
हे0 का0 अलियास अली
का0 बलबीर चौहान
का0 जितेंद्र

*वांछित अभियुक्त*
सुहैल पुत्र जमशेद निवासी ग्राम रहमतपुर थाना कलियर ।i

About The Author

You may have missed