तहलका न्यूज
मुरादाबाद,,लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को संपन्न हुआ। यूपी की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। मुरादाबाद में भी 19 अप्रैल को मतदान हुआ। मुरादाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी ने सर्वेश सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था।

आज सर्वेश सिंह का निधन हो गया है। मुरादाबाद से लोकसभा प्रत्याशी सर्वेश सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कल एम्स में दिखाने गए, वहां हार्टअटैक आ गया। सर्वेश सिंह पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भाजपा के अकेले ठाकुर प्रत्याशी थे।
अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में होगा
रविवार को सर्वेश सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में होगा। देर रात तक शव पहुंचेगा। उनकी मौत एम्स दिल्ली में हुई है। कल वोट डालने के बाद वह चेकअप कराने के लिए दिल्ली गए थे। शनिवार को वहीं पर उन्हें हार्ट अटैक आया। लंबे समय से वह कैंसर से पीड़ित थे।
चौथी बार टिकट दिया था बीजेपी ने
2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सर्वेश सिंह पर फिर से विश्वास जताते हुए चौथी बार टिकट दिया था। सर्वेश सिंह 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा के एसटी हसन को हराकर जीत हासिल की थी। इसके बाद फिर से बीजेपी ने भरोसा जताते हुए 2019 में टिकट दिया, लेकिन इस बार सर्वेश सिंह को सपा उम्मीदवार एसटी हसन के हाथों हार मिली थी। 2009 में सर्वेश सिंह कांग्रेस के अजहरुद्दीन के हाथों चुनाव हार गए थे। सर्वेश सिंह ने 1991 में भाजपा के टिकट पर पहली बार ठाकुरद्वारा सीट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था। इसके बाद वह लगातार चार बार चुनाव जीतते रहे।
मुरादाबाद में 60.60 फीसदी वोट पड़े थे
मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी ने पहले मौजूदा सांसद एसटी हसन को टिकट दिया था, लेकिन आजम खान के दबाव में अखिलेश यादव ने एसटी हसन का टिकट काटकर रुचि वीरा को टिकट दिया। 19 अप्रैल को मुरादाबाद लोकसभा सीट पर मतदान हुआ। यहां 60.60 फीसदी वोट पड़े थे।

More Stories
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह